कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर महाराज रविवार से मोतीझील मैदान में श्रीमद्भागवत कथा कहेंगे। इसके लिए शनिवार को 80 फिट रोड स्थित काली मठिया हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। लाल वस्त्र धरण किए महिलाएं सिर पर कलश लेकर राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमती हुई निकलीं। रविवार से मोतीझील में बनाए गए पंडाल में देवकीनंदन ठाकुर की कथा 30 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर ढाई से 06:30 बजे तक होगी।