कानपुर में उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी आज पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। उन्होंने किदवई नगर के एक कारोबारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस की जांच पर सवाल उठाए और सही जांच न करने का आरोप लगाया। हालांकि, इसी मुलाकात के दौरान, पदाधिकारियों ने नयागंज और चौक सराफा से सोना लेकर भागे कारीगरों को पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त का सम्मान भी किया।