घाटमपुर क्षेत्र के हिरनी गांव में रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। इससे वाहन सवारों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ती है, जिन्हें रोजाना जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है।