कानपुर में बर्रा विश्व बैंक स्थित प्राथमिक विद्यालय गोविंद नगर में शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले 54 बच्चों को देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तक ठीक से नहीं पता है। जब बच्चों से मुख्यमंत्री का नाम पूछा जाता है, तो वे प्रधानमंत्री का नाम बताते हैं और जब प्रधानमंत्री का नाम पूछा जाता है, तो वे मुख्यमंत्री का नाम बताने लगते हैं।