फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया, भक्तों ने किया सुंदरकांड का पाठ

कानपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सलेमपुर रूमा स्थित श्री बालाजी वेद विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन किया गया। समन्वय सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेंद्र कुमार गुप्ता (गोल्डी मसाले) ने दीप प्रज्जवलन कर किया। वेद विद्यालय के वेदमूर्ति आचार्य शुभम मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों के साथ स्वस्तिवाचन कर पूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरिजी महाराज को वंदन अर्पित किया। इसके बाद परिसर में मौजूद सैकड़ो भक्तों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। समिति के सदस्यों ने पावन पादुका पूजन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें