कानपुर में डीजी हेल्थ किंजल सिंह ने सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक सुविधाओं को परखा। कहा कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी। यही नहीं, हैलट पीजीआई में धरातल पर काम होना चाहिए। मरीजों को ऑनलाइन सुविधाएं जल्द मिलें और वेबसाइट लांच करके भूल न जाएं।