कानपुर में चकेरी के रामादेवी में गुरुवार शाम चलती बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग बुझने से पहले ही बाइक जलकर राख हो गई। रामादेवी चौकी प्रभारी विनीत त्यागी ने बताया कि चकेरी के विमानपुरी निवासी उत्कर्ष गौतम अपने पिता के साथ बाइक से यशोदानगर निजी काम से जा रहे थे। एचएएल स्थित सब्जी मंडी के पास रैंप में चढ़ते ही शाॅर्ट सर्किट से बाइक में आग लग गई। लपटें उठते ही उत्कर्ष व उनके पिता बाइक सड़क किनारे खड़ी कर उतर गए। पुलिस ने इलाके के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।