कानपुर में घाटमपु कस्बे के बाहर मूसानगर रोड पर ब्लॉक कार्यालय के पास सोमवार को बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो गंभीर घायलों को उर्सला रेफर कर दिया गया।