कानपुर नगर के पूर्वी जोन के लालबंगला इलाके में एक बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्वी जोन के डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संदिग्ध की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।