फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन ने छात्रों को किया रक्तदान के लिए प्रेरित

कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से मंगलवार को महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के फार्मेसी विभाग में रक्तदान को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 25 सितंबर को होने वाले विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों का हिस्सा था। इस दौरान जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की सहायक प्रोफेसर नम्रता निगम ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है, क्योंकि यह किसी को नया जीवन देता है। वहीं, मोटिवेशनल स्पीकर अनुराग सक्सेना ने भी अपने मजेदार अंदाज में छात्रों को करियर टिप्स देने के साथ-साथ रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें