कानपुर में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आयुध उपस्कर निर्माणी फूलबाग कानपुर के गेट पर सभा की गई। प्रतिरक्षा कर्मचारी नेताओं ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने अब 31 दिसंबर के बाद आयुध कर्मियों की प्रतिनियुक्ति बढ़ाने से मना कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि अब कर्मचारियों को कंपनी या सरकारी व्यवस्था में बने रहने का विकल्प चुनना होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ से संबद्ध किला मजदूर यूनियन के संयुक्त मंत्री ब्रजेश तिवारी और महासंघ के सचिव सिद्धनाथ तिवारी ने कहा कि चारों महासंघों कि सिर्फ एक ही मांग है कि सरकार सभी आयुध कर्मियों के लिए प्रसार भारती मॉडल की तरह सरकारी सेवा चुनने का विकल्प दिया जाए।