कानपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आईएमए ने आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अपनी पहल का विस्तार किया है। आईएमए की तरफ से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा निशुल्क ओपीडी पहले से ही चलाई जा रही थी, लेकिन अब उन्होंने मरीजों को मुफ्त में दवाएं उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने बताया कि आईएमए के विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क ओपीडी चला रहे हैं, जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, सर्जन और अन्य स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में, हम अब मरीजों को दवाएं भी निशुल्क देने की योजना बना रहे हैं।