लैंबॉर्गिनी कार एक्सीडेंट मामले के आरोपी शिवम मिश्रा को कानपुर कोर्ट ने 20 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी को खारिज करते हुए आरोपी को विवेचना में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के बीच हुई इस सुनवाई के बाद अब आरोपी की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।