सरसौल में खाद्य निरीक्षक अनिल पाल द्वारा 10,500 रुपये की उगाही के मामले में उच्च अधिकारियों ने उन्हें निलंबित कर दिया है। हालांकि, महाराजपुर पुलिस द्वारा रुपये वापस न कराने और कार्रवाई में देरी के विरोध में व्यापारी गुरुवार को मानव श्रृंखला बनाकर थाने तक विरोध मार्च करेंगे।