किदवई नगर के अग्रसेन भवन में भारत विकास परिषद 'कृष्ण शाखा' द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए परिषद के सेवा कार्यों को रेखांकित किया और दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। शिविर के माध्यम से अनेक जरूरतमंदों को कृत्रिम हाथ-पैर और कैलिपर्स प्रदान किए गए, जिससे वे दोबारा चलने-फिरने और सामान्य जीवन जीने में सक्षम हो सकेंगे।