कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड पर टूटी पुलिया के पास एक गहरा और चौड़ा नाला बिना कवर के खुला पड़ा है, जो हादसों को न्योता दे रहा है। पास में स्कूल और रिहायशी इलाका होने के कारण यहां से गुजरने वाले सैकड़ों मासूम बच्चों के नाले में गिरने का गंभीर खतरा बना हुआ है।