कानपुर के उस्मानपुर गांव के एक हिस्से में आज़ादी के बाद पहली बार शनिवार को सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इसे निवर्तमान पार्षद के पति अवधेश त्रिपाठी की पहल पर जलकल विभाग द्वारा 12 लाख की लागत से शुरू किया गया है। इससे लगभग 70-80 परिवारों को नाली में बहने वाले सीवेज और गंदगी से राहत मिलेगी।