कानपुर शहर में हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी कड़ी में, श्याम नगर चौराहा से पीएसी बाईपास जाने वाली मुख्य सड़क पर भारी जलभराव देखने को मिला है। इस मार्ग पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।