फरवरी के पहले सप्ताह में ही साढ़ और आसपास के भीतरगांव क्षेत्र में घने बादलों और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश की वजह से कस्बे की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बेमौसम की इस बरसात ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि यह समय फसलों के पकने और तैयार होने का है।