कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के गंगापुल के पास गंगा किनारे संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को यहाँ फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और मामले की जाँच में जुट गई है।