कानपुर में घाटमपुर नाग पंचमी के पावन पर्व पर गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा आज भी जिंदा है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका खास उत्साह देखने को मिलता है। मंगलवार को भी क्षेत्र के कई गांवों में ऐसा ही नजारा दिखा, जहां लड़कियाँ कपड़े की गुड़िया बनाकर लाती हैं और लड़के उन्हें डंडों से पीटकर इस पुरानी परंपरा को निभाते हैं।