ग्रीन पार्क स्टेडियम में आगामी मैच के लिए उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ की टीमों ने नेट पर घंटों अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने कोच की निगरानी में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तकनीक को पिच के मिजाज के अनुसार परखा।