कानपुर के चेस्ट हॉस्पिटल में अब मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलेंगी। हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. एसके सिंह ने बताया कि मरीजों की जांच और भर्ती की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।हॉस्पिटल में नई लैब और वार्ड तैयार कर लिए गए हैं। वहीं, गंभीर मरीजों के लिए इंटेंसिव केयर की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी। डॉ. सिंह के अनुसार, इन नई सुविधाओं से रोगियों को बेहतर इलाज मिल पाएगा और उन्हें शहर के अन्य अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा।