ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की आमावस्या के दिन सोमवार को भीतरगांव के समूचे इलाके में सुहागिन महिलाओं का वट सावित्री व्रत-पूजन पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। घाटमपुर और भीतरगांव इलाके में महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे मिट्टी से सावित्री, सत्यवान व यम की मूर्ति बनाकर पूजा-अर्चना कर अपने पिया की लंबी उम्र की कामना की।