अफ्रीकी महाद्वीप के अल्जीरिया देश में मौत के बाद 21वें दिन अनादि मिश्रा (48) का शव ताबूत में रखकर एम्बुलेंस से गुरुवार तड़के दो बजे पैतृक गांव बारीगांव लाया गया। रक्षाबंधन त्यौहार के कुछ घंटे पहले पहुंचे भाई के शव को देखने के बाद बहनें पूनम, प्रीती व स्वाती कई बार बेहोश हो गई। अंतिम यात्रा निकलने के पहले ही बहनों ने ताबूत में ही राखी बांधकर दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दी।