कानपुर में भौंती प्रतापपुर के पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाईआरजी केयर फाउंडेशन, सनोफी, किड्स एवं इंडियन डायबिटीज फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अनुज द्विवेदी एवं हिमांशु पासवान ने उपस्थित समुदाय को मधुमेह होने के कारण, लक्षण और उससे बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।