कानपुर में आगामी चातुर्मास करने के लिए सतीश मुनि जी आदि चार व सौरभ मुनि आदि दो जैन संतों का आज आनंदपुरी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पार्श्व महिला मंडल द्वारा महाराज साहब का संगीत के माध्यम से स्वागत किया गया। वहीं, आनंद नवकार पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।