जीटी रोड स्थित होटल प्रिस्टीन में TiE संस्था के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर आगामी उद्यमिता विकास कार्यक्रम की घोषणा की। विश्वनाथ गुप्ता और डॉ. अतुल कपूर समेत अन्य विशेषज्ञों ने बताया कि यह आयोजन स्टार्टअप्स को निवेश और मेंटोरशिप दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का मुख्य फोकस कानपुर के औद्योगिक परिदृश्य को आधुनिक बनाना और युवाओं को स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करना है।