फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर क्षेत्र में कारगर साबित नहीं हो पा रहीं वर्मी कंपोस्ट यूनिटें

घाटमपुर ब्लॉक क्षेत्र में गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए बनाई गई यूनिटें फिलहाल ठप पड़ी हैं। बड़े स्तर पर यूनिटें तैयार होने के बावजूद न तो इनके संचालन के लिए कोई प्रशिक्षित समूह सामने आया है और न ही ग्राम प्रधान व सचिव ने पहल दिखाई है। पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों जैसे कोरिया, भदरस, परास, बरीपाल, सजेती, रेउना और अकबरपुर बीरबल में वर्मी कंपोस्ट यूनिटें बनाई गई थीं, लेकिन लापरवाही के चलते उनका संचालन शुरू नहीं हो सका। गौशालाओं में गोबर उपलब्ध होने के बावजूद यूनिटों का ठप होना योजना की असफलता को दिखाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें