मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने घाटमपुर के जहानाबाद रोड स्थित आसरा आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की परख की। सीडीओ ने आवासों में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को रखरखाव में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। मौके पर डूडा और नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें स्वच्छता और मरम्मत कार्य प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए गए।