महाराजपुर थाना क्षेत्र में जमीनी और घरेलू विवाद से मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।