कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 26 जनवरी के भव्य आयोजन के लिए पुलिस लाइन में ग्रैंड रिहर्सल किया। इस बार आईटीबीपी, पीएसी और एनसीसी के साथ दिव्यांग बच्चे भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आईपीएस शिवा सिंह ने शहरवासियों से इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।