पनकी में एक युवक ने साले से हुए झगड़े के बाद तैश में आकर अपने ही घर में आग लगा दी। इस घटना में घर के अंदर रखा गृहस्थी का कीमती सामान पूरी तरह जल गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।