मंधना से अनवरगंज के बीच पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति के एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले रेलवे ट्रैक किनारे बने 150 मकानों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें तोड़ा जाएगा। एलिवेटेड ट्रैक को बनाने का काम जल्द ही शुरू होगा। अनवरगंज रेलवे स्टेशन से मंधना स्टेशन के बीच एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाना है।