कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एल्डिको से पनकी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर ईंट माफिया द्वारा अवैध रूप से ईंट मंडी लगाई जा रही है। इससे सड़क पर ईंट से लदे ट्रैक्टरों के खड़े रहने के कारण राहगीरों को दिक्कत हो रही है। आरोप है कि यह सब कमीशन के बल पर जिम्मेदार अफसरों की शह पर चल रहा है।