डॉ. शाहीन और डॉ. आरिफ की गिरफ्तारी के बाद कश्मीरी छात्रों के ब्रेनवॉश की आशंका के चलते एलआईयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एचबीटीयू में पढ़ रहे 52 कश्मीरी छात्रों का पूरा ब्योरा तलब किया है। एटीएस के साथ मिलकर यह जांच की जा रही है कि क्या इन दोनों डॉक्टरों का संपर्क किसी छात्र से रहा था या नहीं।