कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बरसात के मौसम में डायबिटीज़ रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बारिश में नंगे पैर चलना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इस दौरान पैर में छोटे-छोटे कट या इंफेक्शन भी डायबिटिक फुट का रूप ले सकते है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि डायबिटीज रोगियों को किसी भी मौसम में व्यायाम बंद नहीं करना चाहिए, क्योंकि नियमित व्यायाम ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करता है। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि बरसात में बाहर निकलते समय पैरों की सुरक्षा का ध्यान रखें, साफ और सूखे जूते-मोजे पहनें तथा पैरों की नियमित जांच करें।