दो दिनों की हल्की बारिश के बाद बिठूर और मंधना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। धुंध के चलते पेम से मंधना जाने वाली सड़क पर दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सुबह आठ बजे तक वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।