बिल्हौर में करवा चौथ पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी बाजारों में पारंपरिक सामान की दुकानें सज गई हैं। बाजार में मिट्टी के करवा पात्र करवा चौथ का कैलेंडर सहित मनिहार की दुकानों पर सुहागिन महिलाएं चूड़ियां पहनने के लिए बड़ी संख्या में उमड रही हैं। इसके साथ ही खाने-पीने की दुकानों श्रृंगार के समान ब्यूटी पार्लर आदि दुकानों पर भी सुहागन महिलाएं विविध कार्यों के लिए उमड़ रही है। बाजार में आभूषण की दुकानों साड़ियों की दुकानों सहित सज्जा की दुकानों पर भी करवा चौथ पर्व को लेकर भीड़ है।