30 जनवरी की रात भीतरगांव इलाके में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई, जिससे सड़कों पर आवाजाही बेहद खतरनाक रही। भीतरगांव-बिरहार मार्ग पर विजिबिलिटी जीरो मीटर रहने के कारण वाहन चालकों को रास्ता दिखाई नहीं दिया और वे रेंगकर चलने को मजबूर हुए। कोहरे के साथ-साथ बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है, जिससे ग्रामीण इलाकों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।