भीतरगांव ब्लॉक के बिरहर गांव में शनिवार देर शाम लठ्ठमार लोकनृत्य दीवारी का आयोजन किया गया। युवाओं की टोली भाईचारे के साथ ढोलक की थाप पर एक दूसरे पर अचूक वार कर लाठियां चटकाई। यह दीवारी लोक नृत्य का एक हिस्सा है, जो वीरता और युद्ध कौशल को दर्शाता है। यह नृत्य द्वापर युग की परंपरा से जुड़ा है, जहां ग्वाल बालों ने इंद्र पर विजय के उपलक्ष्य में इस नृत्य के साथ खुशियां मनाई थीं।