कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस पर वार्षिक खेल दिवस फुनाथन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैंट बोर्ड के अध्यक्ष शब्बारूल हसन और विशिष्ट अतिथि के रूप में सईदा हसन मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास, दौड़, रिले मनोरंजक खेल, अभ्यास, पिरामिड और नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कुमार गौरव, बज्मा आफताब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।