घाटमपुर में वर्ष 2012 में शुरू हुई आसरा आवास योजना का इंतजार अब जाकर पूरा हो रहा है। लंबे 13 साल बाद लोगों को आवास मिलने शुरू हुए हैं। बुधवार को 68 पात्रों को आवंटन पत्र वितरित किए गए। इससे पहले पहली सूची में 18 पात्रों को लाभ मिला था। विधायक सरोज कुरील और पालिकाध्यक्ष गजाला तबस्सुम ने पात्रों को आवंटन पत्र सौंपे। इस दौरान लाभार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्षों बाद उन्हें अपने घर का सपना पूरा होता दिख रहा है।