कन्नौज जिले में सूरज से अयोध्या जा रहे एक यात्री की ट्रेन में अचानक मौत हो गई। साथ में जा रहे बेटे ने रेलवे प्रशासन को घटना की जानकारी दी। रेलवे ने ट्रेन से उन्हें उतार कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। बेटे ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पिता के शव को लेकर अयोध्या चला गया।