फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्नौज में छज्जे के विवाद में पथराव, आरोपी को छोड़ने पर चौकी प्रभारी पर भड़के एएसपी

कन्नौज जिले में पड़ोसियों में मकान के बाहर छज्जा बनाने का विरोध पथराव तक पहुंच गया। आरोपी पक्ष ने शिकायकर्ताओं के घर में घुसकर मारपीट की। गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। पथराव में दो लोग जख्मी हो गए। विवाद की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। शिकायत के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। एक आरोपी अनस को पहले तो पकड़ कर चौकी ले जाया गया, उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। उसी के बाद उसने मोहल्ले में आकर विवाद शुरू कर दिया। इससे लोगों में भी नाराजगी है। विवाद की सूचना पर पहुंचे एएसपी डॉ. संसार सिंह ने सरायमीरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी को फटकार भी लगाई। कहा कि जब पकड़ा था तो छोड़ा क्यों। चौकी प्रभारी कोई जवाब नहीं दे सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें