कानपुर में अमर उजाला की ओर से जनता ही जनार्दन अभियान के तहत वार्ड-6 भन्नापुरवा के अंतर्गत कारवालोनगर रामलीला मैदान में शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। शिविर में लोगों ने गंदगी, स्ट्रीट लाइटों, पानी किल्लत की समस्याएं बताईं। शिविर में कई समस्याएं बताई गईं, जिनमें से कुछ का तत्काल निस्तारण हुआ।