जमीयत उलेमा शहर कानपुर के तत्वावधान में जाजमऊ स्थित जामिया महमूदिया अशरफ उलूम में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षा, समाजसेवा, कानूनी सहायता और युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का प्रस्तुतीकरण कर भविष्य की कार्ययोजना भी तैयार की गई। मुख्य अतिथि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में संगठित मकतब, आदर्श मस्जिद और सद्भावना मंच जैसे विभागों को सक्रिय करने पर जोर देते हुए सामाजिक और कानूनी सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही।