फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरैया रेलवे क्रॉसिंग व जाजमऊ हाईवे पर लगा जाम

सरैया रेलवे क्रॉसिंग व जाजमऊ हाईवे पर बुधवार को दोपहर एक-एक घंटे लोग जाम से जूझे। सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर देर तक फाटक बंद होने और जाजमऊ गंगापुल पर ट्रक खराब होने से जाम लगा। सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, जिसे पुलिस ने निकलवाया। सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर दो से तीन बजे के बीच एक के बाद एक दो मालगाड़ी निकलने से देर तक रेलवे फाटक बंद रहा। फाटक खुलते ही जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछाकर निकालने से जाम लग गया। देखते ही देखते क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच उन्नाव से मरीज लेकर कानपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट एंबुलेंस जाम में फंस गई। वहां मौजूद पीआरडी जवानों ने एंबुलेंस को निकलवाते हुए जाम खुलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें