फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालसाजी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Oct 2024 11:05 PM IST

पनकी, कल्याणपुर और बिठूर थाने में दर्ज साइबर ठगी के मामलों की जांच कर रही कानपुर पुलिस ने लोगों से जालसाजी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को पनकी के ए टू जेड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। बीबीए, बीफार्मा जैसी पढ़ाई कर रहे गैंग के सदस्य देशभर में घूम-घूमकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। हालांकि सरगना भागने में कामयाब रहा। ठगी गई रकम को हासिल करने और पुलिस को गुमराह करने के लिए जालसाजों ने पंजाब, झारखंड, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, आंध्रा प्रदेश समेत 10 प्रदेशों में करीब दो हजार लोगों के बैंक खातों को किराए पर ले रखा था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, लाखों रुपये व अन्य दस्तावेज मिले हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें