फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों पर भारी पड़ रही सिंचाई विभाग की अनदेखी, तेजी से शुरू हुई कटान

गंगा किनारे बसे मिश्रा कॉलोनी से आनंद घाट सीताराम कॉलोनी की ओर कटान तेजी से शुरू हो गई है। करीब एक किलोमीटर लंबाई तक कटान होने के कारण स्थानीय लोग दहशत में है। जल्द कटान न थमी तो आबादी की ओर बढ़ रही कटान किसी भी समय विकराल रूप ले सकती है। जिस ओर सिंचाई विभाग अनदेखी कर रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। बता दें कि एक माह से पश्चिमी गंगा घाट क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी के शिवबाबा घाट से कटान शुरू होकर अब सीताराम कालोनी के आनंद घाट तक पहुंच गईं है। जिससे कई बीघा गंगा रेती की जमीन नदी में समा गई है। घाट पर स्थानीय लोगों के साथ दूर दराज से गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं। मिश्रा कॉलोनी निवासी रामआसरे, विष्णु, विमला देवी, संतोष पंडा ने बताया कि आबादी से अब कुछ दूर ही कटान रह गईं है। डीएम से शिकायत के बाद सिंचाई विभाग ने 15 दिन पहले बैरिकेडिंग कराते हुए झांड़-झंकाड़ डलवाया लेकिन कटान नहीं थमी। बताया कि नदी की मुख्य धारा का रूख शुक्लागंज की ओर होने के कारण कटान तेज है। जिसके बाद से सिंचाई विभाग ने एक बार भी मुड़ कर नहीं देखा। यदि जल्द कुछ न किया तो भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन गगन शुक्ला को मंगलवार को निरीक्षण करने के लिए आना था। उन्होंने बताया कि विभागीय व्यस्तता के कारण वह आज नहीं आ सके। जल्द निरीक्षण कर कटान रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें